Breaking News

अब रोहित शेट्टी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाएंगे वेब सीरीज

04 Jan, 2021 1102

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन ने बॉलीवुड पर भी गहरा असर डाला। सिनेमाघरों के बंद होने के बाद दर्शकों के सामने वेब सीरीज का विकल्प आया तो देखते ही देखते ही उन्हें उम्मीद से अधिक सफलता मिलने लगी. अनेक बड़ी फिल्में सिनेमा घरों के बदले बॉलीवुड फिल्मों में एक्शन का दम दिखाने वाले रोहित शेट्टी जल्द ही एक वेब सीरिज के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म की दुनिया में एंट्री मारने वाले हैं। शेट्टी एक्शन-एडवेंचर शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ के साथ टीवी जगत में भी प्रवेश कर चुके हैं। फिल्म की टीम के एक करीबी सूत्र ने बताया कि रोहित शेट्टी आठ एपिसोड की एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज बनाने वाले हैं। यह सत्य घटनाओं से प्रेरित होगा। रोहित फिलहाल अपनी फिल्म ‘सर्कस’ को लेकर व्यस्त हैं जिसमें वे एक्टर रणवीर सिंह के साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के नाटक ‘द कॉमेडी ऑफ एरर्स’ पर आधारित है। यह प्रोजेक्ट एक कॉमेडी फिल्म का है। लॉकडाउन में मिले खाली समय में रोहित शेट्टी ने इसके स्क्रिप्ट पर काम किया है। इस फिल्म के बेसिक आ‍इडिया को शेट्टी ने रणवीर सिंह के साथ शेयर किया है। खबरों के मुताबिक़ इस फिल्म में रणवीर सिंह पहली बार डबल रोल में नजर आएंगें। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म 80 के दशक की सुपरहिट फिल्म अंगूर की रीमेक होगी। इसमें रणवीर सिंह के अलावा वरुण शर्मा, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीस भी अहम भूमिकाओं में होंगी। रोहित शेट्टी जिस तरह वेब सीरीज के जरिए छोटे परदे पर जलवा दिखाएंगे ऐसे में डिजिटल प्लेटफॉर्म का महत्व समझा जा सकता है.

अन्य खबरे