Breaking News

इंस्टाग्राम पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा

27 Apr, 2021 1007

  
संवाददाता/in24 न्यूज़.
लोकतंत्र में हर किसी को अभिव्यक्ति की आज़ादी प्राप्त है, मगर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को कुछ लोगों की अभिव्यक्ति पर सदैव आपत्ति रहती है. कंगना रनौत ने हाल ही में अपनी नाराज़गी  इंस्टाग्राम पर निकाली है. उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि 2024 चुनाव में ये बीजेपी के लिए खतरा बन सकता है.जी हां कंगना ने लिखा कि इंस्टाग्राम वेबकूफ लोगों से भरा है. यहां जिनके पास आईक्यू की कमी है उनकी तारीफ होती है. इसकी अच्छी बात ये है कि यहां छोटे बिजनेस को एक्सपोजर मिल जाता है, लेकिन इसके अपोजिट कुछ कम अकल वाले अपनी ही संपत्ति में छेद करने करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. ये बीजेपी के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं. कंगना ने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि ये मिडल क्लास का टिक टॉक है. इन मूर्खों को कैपिटैलिस्ट, कम्यूनिस्ट और जिहादियों ने हाइजैक कर लिया है. ये 2014 में होने वाले चुनावों में बीजेपी के लिए खतरा बन सकता है. अगर ये जोकर शर्ट के नीचे साइकलिंग शॉर्ट्स पहन सकते हैं फैशव के लिए तो इन्हें किसी भी चीज के लिए भ्रमित किया जा सकता है.

अन्य खबरे