Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

कांग्रेस नेता को कंगना ने कहा मैं हड्डियां तोड़ती हूं

20 Feb, 2021 840

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत पर कांग्रेस ने हमला बोला है. कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें नाचने गाने वाली महिला बताया। सुखदेव पांसे ने कहा कि एक नाचने गाने वाली महिला हमारे किसानों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाए और इसका विरोध करने के लिए अगर कांग्रेस कार्यकर्ता खडे़ होते हैं तो पुलिस उन पर लाठीचार्च करती है ! लोकतंत्र में विरोध करना सबका हक होता है, लेकिन केवल एक महिला के चक्कर में पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं पर बहुत ज्यादा लाठीचार्च किया है और उन पर झूठे केस लगाए हैं, इसलिए हम इसका विरोध करते हैं। पांसे ने यह टिप्पणी उस लाठीचार्ज पर की जोकि कांग्रेस वर्करों पर उस वक्त किया गया जब वह कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ की शूटिंग का विरोध करने पहुंचे। उधर, अभिनेत्री कंगना रनौत ने सुखदेव पानसे की अपमानजनक टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक राजपूत महिला हैं जो हड्डियां तोड़ती हैं। पांसे ने अपनी टिप्पणी में कंगना को नाचने-गाने वाली कहा था। अभिनेत्री कंगना रनौत ने सुखदेव पांसे की इस अपमानजनक टिप्पणी के बारे में ट्विटर पर लिखा कि चाहे जो कोई भी हो, क्या वह यह जानता है कि मैं कोई दीपिका, कैटरीना या आलिया नहीं हूं..मैं अपनी तरह की केवल इकलौती हूं जिसने आइटम नंबर करने से इनकार कर दिया, बड़े हीरो की फिल्में करने से इनकार कर दिया, जिसने पूरे बुलीवुडिया गैंग के पुरुषों-महिलाओं को अपने खिलाफ कर लिया। मैं एक राजपूत महिला हूं, मैं हड्डियां तोड़ती हूं। बता दें कि अपने विवादित बयानों की वजह से कंगना लगातार चर्चे में बनी रहती हैं.

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.