Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

क्या राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी अलग होंगे?

20 Oct, 2023 683

संवाददाता/in24 न्यूज़.   
बॉलीवुड में तलाक और रिलेशन की बात आम है। अब खबर है कि एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर सबको हैरान कर दिया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी से अलग होने जा रहे हैं! बता दें कि राज कुंद्रा इन दिनों अपनी फिल्म यूटी 68 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज़ हो चुका है। इस फिल्म के ट्रेलर में राज कुंद्रा के साथ जेल में आपबीती की झलक को दिखाया गया है। फिल्म 3 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी बीच कुंद्रा अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों को हैरान कर दिया है। बता दें, कि राज कुंद्रा ने आधी रात को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए एक ट्वीट शेयर किया,  जिसमें उन्होंने लिखा कि हम अलग हो गए हैं। आप लोगों से अनुरोध है कि हमें इस मुश्किल घड़ी में थोड़ा समय दें! इसके साथ राज ने टूटे दिल और हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी बनाई है। राज कुंद्रा द्वारा इस पोस्ट को शेयर करने के बाद  लोगों के बीच सवाल उठने लगे हैं कि क्या राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी अलग हो गए हैं! कई लोगों ने पोस्ट को प्रमोशन बताया है। वहीं एक यूजर ने पूछा है कि अलगाव मतलब, तलाक? एक ने कहा कि घटिया नौटंकी। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मूवी पब्लिसिटी के लिए कुछ भी कर सकते हैं। एक ने कहा कि अलगाव मतलब, मास्क का राज कुंद्रा से अलगाव। इसी तरह कई लोग राज कुंद्रा को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। बता दें कि अपने पति के इस पोस्ट पर अबतक शिल्पा की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.