टोटल धमाल की टीम देगी शहीदों के परिवार को 50 लाख की मदद
22 Feb, 2019
1610
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पुलवामा हमले के बाद जहां पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश है, वहीं फिल्म टोटल धमाल की टीम ने भी पाकिस्तानी कलाकारों का भारत में आकर काम करने का विरोध किया है. अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेता अजय देवगन ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद सरकार को क्या करना चाहिए ये सबको पता है, मैं भी सरकार के फैसले के साथ हूं. सबसे बड़ी बात है कि टोटल धमाल फिल्म को पाकिस्तान में प्रदर्शित नहीं करने का फैसला लिया है. इसी टीम ने शहीद के परिवारों के लिए 50 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है.