Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

दिलीप जोशी उर्फ़ जेठालाल को जान से मारने की धमकी

03 Mar, 2023 1586

संवाददाता/in24 न्यूज़.
टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लोकप्रिय कलाकार दिलीप जोशी (dilip joshi) को अपनी  जान का खतरा है। बताया जा रहा है कि शो में जेठालाल का किरदार निभाने वाले फेमस एक्टर दिलीप जोशी की जान खतरे में है। कोई है जो जेठालाल यानी दिलीप जोशी को मौत के घाट उतारना चाहता है। अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के बाद अब दिलीप जोशी की जान खतरे में बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिलीप जोशी के घर के इर्द-गिर्द 25 गुंडे घूमते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उन गुंडों के हाथ में कई खतरनाक हथियार और बम भी बताए जा रहे हैं। जैसे ही किसी अनजान शख्स ने यह खबर नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम में पहुंचाई वैसे ही पुलिस सकते में आ गई, और दिलीप जोशी को चौकन्ना रहने के लिए कह दिया गया। खबर के मुताबिक, पुलिस को ये फेक कॉल एक फरवरी को आई थी। फोन पर उस शख्स ने बताया था कि कैसे दिलीप जोशी के घर के पास वाले शिवाजी पार्क में 25 गुंडे बम हथियार लिए नजर आ रहे हैं। उस शख्स ने बताया था कि सिर्फ दिलीप जोशी ही नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और मुकेश अंबानी जैसे बड़े नाम भी उनके रडार पर हैं। इसके बाद, नागपुर कंट्रोल रूम ने शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन को अलर्ट कर दिया और मामले की जांच की जा रही है। फोन करने वाले ने यह भी दावा किया कि उसने कुछ लोगों को बात करते हुए सुना कि ये 25 लोग कई गतिविधियों को अंजाम देने के लिए मुंबई आए हैं। अबतक की जांच में पता चला है कि यह नंबर कथित तौर पर एक अज्ञात शख्स का है जो नई दिल्ली में एक सिम कार्ड कंपनी में काम करता है। बता दें कि इससे पहले भी एक अनजान शख्स ने कॉल करके मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के घर को बम से उड़ाने की बात कहीं है। जिसके बाद से सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अंबानी परिवार के सभी सदस्यों को Z+ सिक्योरिटी दी गई है। बता दें कि पुलिस आगे की करवाई में लगी हुई है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.