Breaking News

नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी बनाएंगे खुद की बायोग्राफी

26 Jul, 2017 1764

बॉलीवुड एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी एक्टिंग से सब को अपना फैन बनाया हैं।  उनका सफर बॉलीवुड में कैसे शुरू हुआ और कैसे वो एक स्ट्रगलर से स्थापित एक्टर बने ये बातें तो आपने खबरों में पढ़ी ही होंगी लेकिन अब उनकी रील से लेकर रियल लाइफ के अनकहे पहलू जल्द ही आपके सामने होंगे। नवाज जल्द ही अपनी ऑटोबायोग्राफी 'द इन्क्रेडबल लाइफ ऑफ द ड्रामा किंग ऑफ इंडिया' लॉन्च करने वाले हैं। यह पुस्तक पत्रकार रितुपर्णा चटर्जी और उनके बीच की बातचीत के रूप में लिखी गया है और यह किताब नवाजुद्दिन की कठिनाईयों से लबरेज यात्रा पर रोशनी डालेगी।

नवाजुद्दीन कहते हैं, "हमने लगभग दो साल पहले इस किताब पर काम करना शुरू किया था। मैं गांव में रहता था, तब से लेकर मेरे अभिनेता होने तक के मेरे जीवन के सफर के बार में इस किताब में लिखा गया हैं। हमने कुछ समय पहले ही इस किताब पर काम शुरू किया था। अब दो महीने में यह किताब लॉन्च की जाएगी।"वैसे अभी हाल ही में नवाज ने ये कह कर लोगों को चौका दिया था कि बॉलीवुड में वह कई बार रेसिस्म का शिकार हुए हैं. जिसके बाद कई स्टार्स ने उनका समर्थन भी किया था। नवाज़ एक किसान के बेटे  है।  इस किताब में नवाज़ के गांव से लेकर एक्टिंग करियर तक का सफर बताया है।  2 हफ्ते में वो यह किताब लांच करेंगे।

अन्य खबरे