Breaking News

बॉलीवुड के एक्टर और राइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम का निधन

11 Apr, 2022 1114

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

बॉलीवुड के एक्टर और स्क्रीनराइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से शोक की लहर फ़ैल गई है. शिव कुमार सुब्रमण्यम कुछ समय पहले ही फिल्म 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' में नजर आए थे. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग और किरदार को काफी पसंद किया गया था. एक्टर के अचानक निधन का कारण क्या है. ये अभी साफ नहीं हो पाया है, लेकिन उनके यूं अचानक से इस दुनिया को अलविदा कहने से हर किसी की आंखों को नम कर दिया है.एक्टर शिव कुमार सुब्रमण्यम ने 2 महीने पहले ही अपने बेटे को खोया था. उनके बेटे को ब्रेन ट्यूमर था, जिसके कारण एक्टर के बेटे निधन हो गया था. बेटे की मौत के 2 महीने बाद ही अब शिव कुमार ने भी इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है. उनके निधन पर हर कोई दुख जाहिर कर रहा है. फिल्मकार हंसल मेहता और अशोक पंडित ने भी शिव कुमार सुब्रमण्यम के निधन पर दुख जताया है. एक्टर शिव कुमार आलिया भट्ट की फिल्म 2 स्टेट्स में भी नजर आ चुके हैं. इसके अलावा वो तीन पत्ती, राखी मुखर्जी की फिल्म हिचकी में भी दिखाई दे चुके हैं. वे सीरियल मुक्ति बन्धन में भी काम कर चुके हैं. एक एक्टर होने के साथ वह फिल्म परिंदा, 1942 ए लव स्टोरी और हजारों ख्वाहिशें ऐसी जैसी फिल्मों के लिए स्क्रीनप्ले राइटर भी थे. 

अन्य खबरे