रवि किशन को मिली वाय प्लस सुरक्षा
01 Oct, 2020
838
संवाददाता/in24 न्यूज़.
ड्रग्स के खिलाफ प्रमुखता से आवाज़ बुलंद करनेवाले अभिनेता और बीजेपी सांसद रवि किशन को सुरक्षा दी गई है. बॉलीवुड में ड्रग्स के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले रवि किशन को वाय प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इस बात की जानकारी खुद रविकिशन ने ट्वीट करके दी है। सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा किया। रवि किशन ने ट्वीट किया कि पूजनीय महाराज जी, मेरी सुरक्षा को देखते हुए आपने जो वाय प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुझे उपलब्ध करवाई है, इसके लिए मैं, मेरा परिवार और मेरे लोकसभा क्षेत्र की जनता आपकी ऋणी हैं और आपका धन्यवाद करती है। मेरी आवाज़ हमेशा सदन में गूंजती रहेगी। बता दें कि डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने रवि किशन पर जमकर हमला बोला था.