Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

सलमान ईद में देंगे फैंस को राधे का तोहफ़ा

13 Mar, 2021 991

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सलमान खान यानी बॉलीवुड के दबंग भाईजान ईद के मौके पर अपनी नई फिल्म राधे के ज़रिये अपने फैंस को ईदी देंगे। सलमान इन दिनों फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इसी बीच सलमान खान ने आज अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। सलमान ने अपनी अपकमिंग फिल्म “राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई” की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फैंस को एक लंबे समय से राधे की रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। फैंस का अब ये इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। राधे में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी नजर आएंगी। दिशा बिग बॉस 14 में फिनाले से ठीक पहले फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची थीं। उनके साथ फिल्म में नजर आने वाले रणदीप हुड्डा भी यहां पहुंचे थे। उस वक्त सलमान ने कहा था कि फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी, लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। सलमान खान के फैंस काफी दिनों से एक्टर को पर्दे पर देखने को बेताब हैं। अब एक्टर के फैंस की ये मनोकामना पूरी होने वाली है। सलमान खान की फिल्म राधे इसी साल मई के महीने में रिलीज होने वाली है। सलमान खान ने खुद सोशल मीडिया के जरिए राधे की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। सलमान खान ने ट्वीट करके बताया है कि आज से 2 महीने बाद राधे 13 मई को पर्दे पर रिलीज होने वाली है। सलमान ने फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर भी फैंस के लिए शेयर किया है। इसके साथ ही सलमान खान ने लिखा है कि ईद का कमिटमेंट था, ईद पर ही आएंगे क्योंकि एर बार दो मैंने...। बता दें कि सलमान ने हमेशा की तरह से अपने ही अंदाज में फैंस के सामने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है। ऐसे में सलमान के फैंस ईद की दुगुनी ख़ुशी महसूस कर पाएंगे।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.