Breaking News

सोमी अली भी हो चुकी हैं मी टू का शिकार

15 Oct, 2018 1641

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

मी टू का मामले रोज़ाना कई नए खुलासों के साथ नए नाम सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में सलमान खान की पूर्व गर्ल फ्रेंड सोमी अली ने भी अपने साथ हुई घटना को शेयर किया है. सोमी ने खुलासा किया है कि जब वो मात्र 5 साल की थी तब उनको इस भयावह घटना का सामना करना पड़ा था और ये गलत हरकत उनके घर में काम करने वाले सहायक ने की थी. सोमी ने बताया,"5 साल की उम्र में हमारे घर में काम करने वाले सहायक ने मेरा यौन शोषण किया था. जब मुझे यूएस में यूनिवर्सिटी और हाई स्कूल में बातचीत के लिए बुलाया गया था तो वहां मौजूद बच्चों से मैंने ये घटना शेयर की थी."  सोमी ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि अपने निजी अनुभव शेयर करने चाहिए इससे दूसरों को बालने का हौसला मिलता है. वे पीड़ित बनकर खुद को अपमानित महसूस नहीं करेंगे. सोमी पाकिस्तान से हैं और उन्होंने कहा कि मैं ऐसे माहौल से हूं जहां मैंने महिलाओं को घरेलू हिंसा का शिकार होते हुए देखा है. 

अन्य खबरे