Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

सोशल मुद्दे उठाने के लिए इंस्टाग्राम से जुड़ीं ज़ीनत अमान

01 Mar, 2023 893

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज सोशल मीडिया से अनेक बड़ी हस्तियां जुडी हुई हैं। इसी बीच खबर है कि फिल्म अभिनेत्री जीनत अमान (Zeenat Aman) भी जरूरी सामाजिक मुद्दों पर अपनी आवाज उठाएंगी। बता दें कि जीनत अमान ने हाल ही में इंस्टाग्राम (Instagram) पर डेब्यू किया है। जीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस के लिए बेहद इमोशनल नोट शेयर किया है। फोटो में जीनत किताब से साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। जीनत अमान के बताया कि वह सोशल मीडिया के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर अपनी आवाज उठाएंगी। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि अब इस पेज पर 81K से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं और मैं आपके कमेंट्स, शेयर्स, मैसेजेस और प्यार से बहुत ज्यादा प्रभावित हूं। लिखने वाले हर एक व्यक्ति को जवाब देना मेरे लिए मेरे लिए मुमकिन नहीं है, लेकिन मैं आपके मैसेज को देखती हूं और उनकी सराहना भी करती हूं। आप सभी को इस प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। पिछले कुछ हफ्तों से मैं और मेरी टीम के लोग अक्सर यह डिस्कस करते हैं कि मेरे मीडिया पर आने का मकसद क्या है? साथ ही हम इस पर भी बात करते हैं कि इंस्टाग्राम पर हम फोटोज, काम या यादें शेयर करने के अलावा और क्या-क्या कर सकते हैं? सच कहूं तो मुझे ऐसा लगता है कि हम सोशल मीडिया के जरिए उन मुद्दों को हाईलाइट कर सकते हैं, जो आज के समाज के लिए बेहद जरूरी हैं। पशु कल्याण निश्चित रूप से एक ऐसी चीज है, जिसके बारे में मैं सोशल मीडिया पर जरूर बात करूंगी। बता दें कि ज़ीनत अमान अपने दौर की बेहद लोकप्रिय स्टार रह चुकी हैं।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.