Breaking News

दम है तो हमला करके दिखाएं, मनसे की चेतावनी पर फिल्म प्रोड्यूसर ने दिया जवाब

14 Aug, 2023 1535

संवाददाता/in24news

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर पर फिल्म बनाने को लेकर एक बार फिर बवाल मच गया है. मेरठ के रहने वाले फिल्म निर्माता अमित जानी को सपा नेता के बाद महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने भी चेतावनी दी है. राज ठाकरे की पार्टी ने चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तानी महिला को लेकर न तो फिल्म बनाई जाए और न ही कोई रोल ऑफर किया जाए. नहीं तो मनसे की धड़क कार्रवाई के लिए तैयार रहें. तो वहीं अब फिल्म निर्माता अमित जानी ने इसका जवाब दिया है. जानी फायरफॉक्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित जानी ने मनसे की चेतावनी पर कहा कि दम है हमला करके दिखाएं. उन्होंने कहा कि मैं 19 अगस्त को कराची टू नोएडा फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई जाऊंगा. मनसे में दम है तो मुझ पर हमला करके दिखाए. बता दें कि मनसे नेता अमय खोपकर ने ट्वीट कर कहा था कि हम अपने इस रुख पर कायम हैं कि किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय फिल्म उद्योग में कोई जगह नहीं मिलनी चाहिए. सीमा हैदर एक पाकिस्तानी महिला है जो इस समय भारत में है. ऐसी भी खबरें थीं कि वह आईएसआई एजेंट है. हमारी इंडस्ट्री के कुछ नवोदित कलाकार उसी सीमा हैदर को पब्लिसिटी के लिए अभिनेत्री बना रहे हैं. देशद्रोही निर्माताओं को शर्म क्यों नहीं आती?. मनसे ने सार्वजनिक चेतावनी दी कि ऐसे तमाशे तुरंत बंद करें. अन्यथा मनसे की धड़क कार्रवाई के लिए तैयार रहें. अगर नहीं सुनेंगे तो बवाल तो होगा ही. जिसका जवाब अमित जानी ने दे दिया है. उनका कहना है कि वह फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई जरूर जाएंगे. वो किसी की धमकियों से डरते नहीं हैं. बता दें, अमित जानी ने सीमा हैदर और सचिन की लवस्टोरी पर 'कराची टू नोएडा' टाइटल से फिल्म बनाने की घोषणा की है. इसी के साथ उन्होंने सीमा को एक फिल्म के लिए ऑफर भी दिया है. लेकिन तभी से अमित जानी को लगातार धमकियां और चेतावनियां मिल रही हैं. 

अन्य खबरे