Breaking News

आप मुंबई में लड़ेगी महानगर पालिका का चुनाव

12 Feb, 2020 947

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आम आदमी पार्टी राजधानी दिल्ली में जीत सुनिश्चित करने के बाद अब आर्थिक राजधानी मुंबई पर ध्यान केंद्रित कर रही है. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 62 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है. 16 फरवरी को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शपथ लेंगे. दिल्ली में शानदार जीत के बाद पार्टी का कहना है कि वह दिल्ली जैसा मॉडल अन्य राज्यों में भी ला सकती है. यानी पार्टी दिल्ली से बाहर दूसरे राज्यों में भी चुनाव लड़ सकती है. आम आदमी पार्टी की नेता प्रीति शर्मा मेनन का कहना है कि पार्टी महाराष्ट्र में महानगर पालिका चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हम स्थानीय निकाय चुनावों में शामिल होंगे और यहां एक संगठन खड़ा करेंगे. यानी आम आदमी पार्टी महाराष्ट्र में निकाय चुनाव लड़ेगी. पार्टी जिला परिषद, महापालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी. उन्होंने कहा कि मैं वास्तव में कामना करती हूं कि दिल्ली मॉडल को वर्तमान महाराष्ट्र सरकार द्वारा दोहराया जायेगा और यदि वे हमसे कोई सहायता चाहते हैं, तो हमें मदद करने में खुशी होगी. हाल ही में हुए दिल्ली चुनावों में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 70 विधानसभा सीटों में से 62 पर जीत दर्ज करके शानदार जीत दर्ज की. बता दें कि आप और विपक्षी नेता इसे भाजपा की घृणा और विभाजनकारी राजनीति पर जीत बता रहे हैं.

अन्य खबरे