Breaking News

आज़म खान पर भैंस चोरी का आरोप

29 Aug, 2019 1081

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

जब आज़म खान की भैंस चोरी हुई थी तब पूरे देश को पता चला था. मगर अब जो भैंस की चोरी हुई है उसका इल्ज़ाम ख़ुद आज़म खान पर लगा है. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के रामपुर से सांसद आजम खान पर अब भैंस चोरी का आरोप लगा है. उनके खिलाफ भैंस चोरी के इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई गई है. सपा सांसद के खिलाफ दो लोगों ने एफआईआर दर्ज करवाई है. एक शख्स ने दौ भैंस और दूसरे शख्स ने दो भैंस चोरी करने का आरोप लगाया है. मामले में आजम खान सहित 6 लोगों को नामजद किया गया है. वहीं इस मामले में 20-30 लोगों पर धारा 504, 506, 427, 395, 448 और 492 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.  बताते चलें कि साल 2014 में खुद आजम खान की भी भैंस चोरी हो गई थी. उस समय प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी. भैंस ढूंढ़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगी थीं. यह बात काफी लंबे समय तक राजनीतिक घरानों में चर्चा और खबरों में बनी रहीं. पुलिस को पांच महीने बाद सफलता मिली थी. पुलिस ने भैंस चोर को ढूंढ निकाला था और उसे इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था.    

अन्य खबरे