Breaking News

एनडीए ने भारत का सिर काट दिया है : आज़ाद

05 Aug, 2019 1174

संवाददाता/in24 न्यूज़.   
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 के हटाए जाने से राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद बेहद आक्रोशित हैं. उन्होंने कहा कि एनडीए ने भारत का सिर काट दिया है और भारत को कमजोर करने के लिए भाजपा जिम्मेदार है. जम्मू और कश्मीर के लोग और भारत के लोग श्रीनगर से कन्याकुमारी तक, सिक्किम से गुजरात तक इसके खिलाफ लड़ेंगे. सभी धर्मनिरपेक्ष दल इससे लड़ेंगे और राज्य के लोगों के साथ खड़े रहेंगे. आज़ाद ने आज केंद्र सरकार पर जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने के फैसले को वोट बैंक की राजनीति करार दिया. उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को भारतीय इतिहास में एक ब्लैक लेटर डे के रूप में लिखा जाएगा. आज़ाद ने भाजपा पर सदन में विपक्ष के विरोध को रोकने का आरोप लगाया.

अन्य खबरे