Breaking News

कांग्रेस की चार पीढ़ियों ने ग़रीबी के लिए कुछ नहीं किया : मोदी

01 Apr, 2019 1101

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
मैं भी चौकीदार अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अलग अलग हिस्सों के लोगों से रविवार को सीधा संवाद स्थापित किया और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। गौरतलब है कि  कांग्रेस के न्यूनतम आय चुनाव वादे और गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि उनकी चार पीढ़ियों ने वही वादे किए लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पहली बार मतदान करने वालों को उन लोगों का रिकार्ड देखना चाहिए जो गरीबी उन्मूलन की बात करते रहे हैं। मोदी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से मैं भी चौकीदार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि भारत की उपग्रह भेदी मिसाइल क्षमता का प्रदर्शन करने वाले मिशन शक्ति का चुनावों से कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने उन लोगों की आलोचना की जो इस मिशन की घोषणा के लिए उनके राष्ट्र के नाम संबोधन का विरोध कर रहे थे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अमेरिका, रूस और चीन ने खुलेआम एसैट परीक्षण किया तो हमें इसे क्यों छिपाना चाहिए था। इस कार्यक्रम के तहत मोदी ने देश भर में 500 स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं, चौकीदारों, पेशेवरों आदि को संबोधित किया तथा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उनसे संवाद किया।   

अन्य खबरे