कांग्रेस पर 370 के बहाने गृहमंत्री अमित शाह ने बोला हमला
संवाददाता/in 24 न्यूज़।
गृहमंत्री ने आज पूर्व सरकारी अधिकारियों के लिए आयोजित कार्यक्रम में आर्टिकल 370 हटाने के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी और उसके सहयोगी संगठनों ने शुरुआत से आर्टिकल 370 को खत्म करने के लिए कई अभियान चलाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि कश्मीरियों पर गोली नहीं चलेगी।आर्टिकल 370 के फैसले को राजनीतिक करार देनेवाले आरोपों पर भी शाह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी जबसे अस्तित्व में आई है एक देश, एक संविधान की बात करती रही है। गृह मंत्री अमित शाह ने आर्टिकल 370 हटाने के फैसले की चर्चा करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कश्मीर का इतिहास तोड़-मरोड़कर देश के सामने रखा गया क्योंकि जिनकी गलतियां थीं उनके हिस्से में इतिहास लिखने की जिम्मेदारी आई। उन्होंने अपनी गलतियों को सील्ड करके जनता के सामने रखा। शाह ने कहा कि अब समय आ गया है कि इतिहास सच्चा लिखा जाए और सच्ची जानकारी जनता के सामने रखी जाए।बीजेपी अध्यक्ष ने आर्टिकल 370 पर बीजेपी के स्टैंड को साफ करते हुए कहा कि पार्टी की ओर से इसके लिए लंबे समय से संघर्ष किया। उन्होंने कहा, 'हम सिर्फ बोलते नहीं है, हमने इसके खिलाफ बार-बार आंदोलन किए। जब तक आर्टिकल 370 नहीं हटा तब तक 11 अलग-अलग आंदोलन हुए। बीजेपी और उसके सहयोगी संगठनों ने इसके लिए मास मॉबलाइजेशन किया था। जो लोग हम पर आरोप लगाते हैं कि यह राजनीतिक स्टैंड है, उनको मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह हमारा स्टैंड तब से है जब से मेरी पार्टी बनी.370 और कश्मीर की स्थिति को लेकर अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजादी के वक्त मुख्य तौर पर कांग्रेस पार्टी ही बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा, 'मुख्य तौर पर अंग्रेजी शासन से कांग्रेस पार्टी ही आजादी को लेकर विचार-विमर्श करती थी, अन्य दल भी थे।दुनिया के किसी भी देश में ऐसा नहीं हुआ कि आजादी के वक्त देश की स्थिति आजादी से पहले की तय कर दी जाए। उसमें तय हुआ कि भारत को 631 खंडों में बांट देंगेय़ उस वक्त अगर ब्रिटेन की संसद एक प्रस्ताव पास कर देती तो 630 रियासतें तत्काल भारत में मिल जातीं, लेकिन ऐसा हो न सका। इसके लिए कोशिश भी नहीं की गई। गृहमंत्री ने कश्मीर में हालात नियंत्रण में रहने का ऐलान किया। उन्होंने कहा, 'कश्मीर की जनता पर गोली नहीं चलेगी लेकिन अगर कोई आतंकी आता है तो उस पर गोली तो जरूर चलेगी। फिर वह कश्मीर में हो या देश के किसी अन्य हिस्से में। कश्मीर का इतिहास तोड़-मरोड़कर देश के सामने रखा गया क्योंकि जिनकी गलतियां थीं उनके हिस्से में इतिहास लिखने की जिम्मेदारी आई