Breaking News

कार नहीं पलटी, सरकार पलटने से बचाई गई : अखिलेश

10 Jul, 2020 761
संवाददाता/in24 न्यूज़.  
हिस्ट्रीशीटर गुंडा विकास दुबे की मुठभेड़ में मार गिराने के बाद सियासत गर्म हो गई है. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला है. कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे को आज पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार गिराया है. पुलिस का कहना है कि उज्जैन से लाते वक्त गाडी पलटने के बाद विकास ने भागने की कोशिश की और पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायरिंग की, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और बाद में उसने एलएलआर अस्पताल में दम तोड़ दिया. इस दौरान पुलिस के चार लोग घायल हुए हैं, उनका इलाज चल रहा है. इस पुलिस एनकाउंटर पर कई लोग सवाल भी उठा रहे हैं, दरअसल वे इसे फर्जी एनकाउंटर मान रहे हैं. इस पूरे मामले में अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि कार नहीं पलटी है, सरकार पलटने से बचाई गई है.

अन्य खबरे