Breaking News

जय श्री राम का नारा लगाने पर भड़की ममता बनर्जी

31 May, 2019 1103

संवाददाता/in24 न्यूज़। 

क्या बंगाल में जय श्रीराम बोलना अपराध है। दरअसल यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि गुरुवार को ममता बनर्जी काफिले के साथ कहीं जा रहीं थीं ठीक उसी समय लोगों ने जयश्री राम के नारे लगाए। उस नारे का असर यह हुआ कि 10 लोगों के खिलाफ जमानती धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी बैरकपुर जा रहीं थीं। उस दौरान कुछ लोग उनके काफिले में आ गए और जयश्री राम का नारा बोलने लगे। ममता बनर्जी को ये सब नागवार लगा और वो अपनी कार से उतरीं और डांटने फटकारने शुरू कर दीं। इस पूरे मामले में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो नारे लगाने वालों को क्रिमिनल बोलती हुई सुनाई पड़ रही हैं।  ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी के लोग राज्य में काननू व्यवस्था को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। यहां की जनता शांतिप्रिय है ये बात अलग है कि बीजेपी वोटों की राजनीति कर रही है। बीजेपी बाहर के लोगों को बुलाकर पश्चिम बंगाल में अव्यवस्था फैला रही है। लेकिन वो साफ कर देना चाहती हैं कि बीजेपी की कोई भी कोशिश कामयाब नहीं होने वाली है। बता दें कि गुरुवार को जिस समय पीएम नरेंद्र मोदी शपथ ले रहे थे उस वक्त ममता बनर्जी धरने पर बैठी हुई थीं। नई दिल्ली में पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के सामने टीएमसी के 50 से ज्यादा पार्षद और तीन विधायक बीजेपी में शामिल हुए थे। बीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों में टीएमसी के 2 और सीपीएम का एक विधायक शामिल थे। विजयवर्गीय ने ये भी कहा था कि जिस तरह से सात चरणों में आम चुनाव कराए गए थे उसी तरह सात चरणों में टीएमसी विधायक बीजेपी में शामिल होंगे। 

अन्य खबरे