Breaking News

दिल्ली में एनआरसी लागू हुआ तो सबसे पहले मनोज तिवारी को जाना होगा- अरविंद केजरीवाल

25 Sep, 2019 1044
संवाददाता/in24 न्यूज़।  
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  ने बुधवार को एनआरसी पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगर दिल्ली में एनआरसी लागू होता है तो सबसे पहले मनोज तिवारी को जाना होगा. केजरीवाल से पूछा गया था कि दिल्ली में पत्रकार पर जो हमला हुआ था, उस पर मनोज तिवारी का कहना है कि उसके लिए घुसपैठिये ज़िम्मेदार हैं. क्या दिल्ली में एनआरसी लागू होना चाहिए? इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'अगर एनआरसी दिल्ली में लागू हुआ तो सबसे पहले मनोज तिवारी को दिल्ली छोड़नी पड़ेगी.' सीएम केजरीवाल से यह सवाल बुधवार को उनकी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पूछा गया था. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी सरकार ने बुधवार को दिल्ली में किरायेदार के तौर पर रहने वाले लोगों के लिए नई योजना की घोषणा की, जिसके तहत किरायेदार भी बिजली सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘मुख्यमंत्री किरायेदार बिजली मीटर योजना' की घोषणा करते हुए कहा कि अभी तक किरायेदारों को दिल्ली सरकार की बिजली सब्सिडी योजना का लाभ नहीं मिलता था, जिसके तहत 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है.केंद्रीय गृह मंत्री ने बार-बार कहा है कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी देश भर में क्रियान्वित किया जाएगा. असम में एनआरसी की अंतिम सूची को लेकर भगवा पार्टी पर निशाना साधते हुए तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्था चटर्जी ने कहा,अपने आप को हिंदुओं का रक्षक बताने से पहले भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनमें से बड़ी संख्या में लोगों को असम में एनआरसी सूची से क्यों बाहर क्यों किया गया..केंद्र सरकार की ओर से असम में हालही में एनआरसी लागू किया गया है. जिसको लेकर काफी विवाद भी हो रहा है. तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की कोलकाता यात्रा के कार्यक्रम से पहले मंगलवार को भगवा पार्टी से स्पष्टीकरण मांगते हुए पूछा कि असम में एनआरसी से बड़ी तादाद में हिंदुओं को बाहर क्यों किया गया. शाह ‘नागरिक पंजी और नागरिकता  विधेयक' पर एक संगोष्ठि को संबोधित करने के लिए एक अक्टूबर को शहर का दौरा करेंगे. वह दो विषयों पर एक संगोष्ठि को संबोधित करने के अलावा एक सामुदायिक दुर्गा पूजा का शुभारंभ करेंगे.

अन्य खबरे