Breaking News

नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी देनेवाला गिरफ्तार

23 Mar, 2023 1672

संवाददाता/in24 न्यूज़.
व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गुजरात के सूरत से पकड़ा है। धमकी देने वाला अंकित मिश्रा (Ankit Mishra) सूरत (Surat) के लस्काना में पुलिस गिरफ्त में आया है। गुजरात पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है और बिहार पुलिस को सौंप दिया है। बता दें कि नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद पटना के सचिवालय थाने में मामला दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी अंकित मिश्रा ने 20 मार्च को बम से सीएम को उड़ाने की धमकी दी थी। आरोपी ने गूगल से सीएम का नंबर निकाल कर उन्हें व्हाट्सऐप मैसेज कर जान से मारने की धमकी दी थी। मामले की जांच के दौरान टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस को उसका लोकेशन सूरत में मिला। पुलिस पड़ताल में उसकी पहचान अंकित मिश्रा के रूप में हुई। बता दें कि नीतीश कुमार की कोई प्रतिक्रिया फिलहाल सामने नहीं आई है।

अन्य खबरे