Breaking News

पटोले मोदी नामके गुंडे के बारे में बोल रहे थे : भरत सिंह

19 Jan, 2022 622

संवाददाता/ in24 न्यूज़

नाना पटोले (nana patole) द्वारा पीएम पर दिये गये कथित आपत्तिजनक बयान से जहां बीजेपी (bjp) ने आक्रामक रुख अपनाया है तो वहीं कांग्रेस इसे बीजेपी का नाटक बता रही है. महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता भरत सिंह (congress spokesperson bharat singh) के मुताबिक नाना पटोले किसी मोदी नाम के गुंडे के बारे में बोल रहे थे. इस पर बीजेपी (bjp) को इतना तिल-मिलाने की जरूरत नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि, जिस तरह से भाजपा नरेंद्र मोदी जी के नाम का सहारा लेकर प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले जी का नाम उछाल रही है यह कतई भाजपा को शोभा नहीं देता है. हमारे अध्यक्ष नाना पटोले जी ने कहीं भी नरेंद्र मोदी जी का जिक्र नहीं किया पर भाजपा यह बताने पर तुली है की नाना पटोले जी ने नरेंद्र मोदी जी के नाम को बदनाम कर रहे हैं.
सिंह के मुताबिक, भाजपा यह बताने पर तुली है कि कोई भी मोदी नाम का व्यक्ति चाहे वह गुंडा हो चाहे वह फ्रॉड हो चाहे वह घोटाले बाज हो वह सभी नरेंद्र मोदी है, नरेंद्र मोदी जी इस देश के प्रधानमंत्री हैं और एक संवैधानिक पद पर बैठे हैं देश के 130 करोड़ जनता के प्रधानमंत्री हैं वह सिर्फ भाजपा के प्रधानमंत्री नहीं है या भाजपा को समझना चाहिए और उनकी तुलना ऐसे मोदी से नहीं करना चाहिए। इसीलिए कल मैंने विले पार्ले पुलिस स्टेशन में जाकर भाजपा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और यह मांग की भाजपा के खिलाफ कार्रवाई की जाए.

अन्य खबरे