Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

परिवारवादियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच रहेगी जारी - अमित शाह

12 Jul, 2023 2107
संवाददाता/in24 न्यूज़।
 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रवर्तन निदेशालय के डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा के सर्विस एक्सटेंशन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर हमलावर विपक्ष को जवाब दिया है. शाह ने कहा कि यह नहीं है कि प्रवर्तन निदेशालय का निदेशक कौन है. क्योंकि जो कोई भी इस पद पर होगा। वह विकास विरोधी मानसिकता रखने वाले परिवारवादियों के बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार पर नजर रखेगा। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने ईडी प्रमुख संजय कुमार मिश्रा को तीसरी बार सर्विस एक्सटेंशन दिए जाने को अवैध ठहराया है. कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि ईडी के डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल तीसरी बार बढ़ाने का केंद्र सरकार का फैसला गैरकानूनी है. कोर्ट के आदेश के बावजूद मिश्रा 31 जुलाई तक पद पर बने रहेंगे। तब तक सरकार को नए चीफ की नियुक्ति करनी होगी।
      अमित शाह ने कोर्ट के फैसले पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ईडी मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी मना रहे लोग विभिन्न कारणों से भ्रम में है. केंद्रीय सतर्कता आयोग अधिनियम में संशोधन जिसे संसद द्वारा विधिवत पारित किया गया था. उसे बरकरार रखा गया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट और कानून का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए ईडी की शक्तियां पहले जैसी हैं. क्योंकि यह एक ऐसी संस्था है जो किसी व्यक्ति विशेष से परे है या अपने मुख्य उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए प्रति लक्षित है. यानी मनी लांड्रिंग और विदेशी मुद्रा कानूनों के उल्लंघन के अपराधों की जांच जारी रहेगी। संजय कुमार मिश्रा को एक्सटेंशन देने के पीछे सरकार का तर्क है कि उनकी जगह लेने के लिए अभी कोई दूसरे ऑफिसर की तलाश नहीं किया जा सकता है. वे अभी मनी लॉन्ड्रिंग के कई मामलों की निगरानी कर रहे हैं. ऐसे में नई नियुक्ति के लिए हमें थोड़ा और समय चाहिए।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.