Breaking News

पुलिस ने बसपा के मतदाताओं को रोका : सतीश मिश्र

11 Apr, 2019 1230

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

लोकसभा चुनाव के दौरान बसपा नेता एससी मिश्रा ने पुलिस फोर्स पर सीधेतौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे वोटरों को पोलिंग बूथ पर जाने से पुलिस ने रोका है। बसपा ने कहा कि कई पोलिंग बूथों पर बसपा समर्थकों को खासकर दलितों को पुलिस द्वारा वोट डालने से रोका जा रहा है। हालांकि, बसपा ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से कर दी है और आरोप लगाया है कि प्रशासन के इशारे में पुलिस ऐसा कर रही है। गौरतलब है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर 3 बजे तक  50.86 प्रतिशत मतदान होने की खबर है। उत्तर प्रदेश के निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा है।   लोकसभा चुनाव के पहले चरण के जारी मतदान के बीच ईवीएम की खराबी की खबरें सामने आ रही है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के बिजनौर की महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने किसी और निशान पर बटन दबाया लेकिन सामने दूसरा चिह्न का दिखाई दिया। वहीं बिहार की हम पार्टी प्रमुख जीतन राम मांझी ने सीधे तौर पर प्रशासन और चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझकर खराब ईवीएम मशीन लगाई गई है।    

अन्य खबरे