Breaking News

ममता को उनकी एक और सहयोगी ने दिया झटका बीजेपी में होंगी शामिल

08 Mar, 2021 1450

संवाददाता/in24 न्यूज़.
विश्व महिला दिवस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक महिला ने ज़ोरदार झटका दिया है.अब उनकी करीबी और चार बार से टीएमसी विधायक रहीं सोनाली गुहा भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रही हैं. दरअसल,  टीएमसी ने इस बार उनको विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं दिया है. विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने रविवार को कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगी. पत्रकारों से बात करते हुए सोनाली ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने उनसे पार्टी के कार्यालय में आकर भगवा पार्टी में शामिल होने का अनुरोध किया है. इसके बाद वह भाजपा में शामिल होने जा रही हैं. गुहा ने कहा है कि मुकुल दा ने कल दोपहर एक बजे मुझे हेस्टिंग्स कार्यालय में बुलाया है. वहां मैं बीजेपी में शामिल होउंगी. सोनाली गुहा पश्चिम बंगाल विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष रह चुकी हैं. वह चार बार टीएमसी से विधायक बन चुकी हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा कभी सोचा नहीं था कि उन्हें भाजपा में जाने का फैसला लेना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस में उन्हें सम्मान नहीं मिला. फिलहाल सोनाली गुहा सतगछिया से टीएमसी की विधायक हैं. अभी तक उन्होंने टीएमसी से इस्तीफा नहीं दिया है. मगर गुहा का बीजेपी में जाना तय माना जा रहा है.

अन्य खबरे