Breaking News

मायावती ने डॉ आंबेडकर जयंती घरों में रहकर मनाने की अपील की

12 Apr, 2020 829

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आगामी 14 अप्रैल आंबेडकर जयंती को लेकर सियासत शुरू हो गई है.  बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से आगामी 14 अप्रैल को लॉकडाउन का पालन कर अपने घरों में ही आंबेडकर जयंती मनाने की रविवार को अपील की। मायावती ने सिलसिलेवार किए गए ट्वीट में आंबेडकर के अनुयायियों और बसपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस महामारी के चलते सभी से अपील है कि सरकारी पाबंदियों का सख़्ती से अनुपालन करते हुए, अपनी रगों में बसने वाले बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर की जयन्ती को अपने-अपने घरों में ही मनाएं। यही बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि साथ ही, इनकी (अनुयायियों की) इस महामारी के दौरान भी हो रही दयनीय स्थिति और उत्पीड़न के बारे में तथा इससे मुक्ति पाने के लिए भी गंभीरता के साथ जरूर चिंतन करना चाहिए। इस मौके पर मेरी इन्हें यह भी ख़ास सलाह है। मायावती ने ट्वीट किया कि मानवतावादी सोचऔर कर्म एवं आजीवन कड़ा संघर्ष तथा त्याग की प्रतिमूर्ति और देश को अनुपम समतामूलक संविधान देने वाले परमपूज्य बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर अपने अनुयायियों और ख़ासकर बसपा के लोगों के लिए हर मायने में प्रेरक, कर्म और धर्म भी हैं।

अन्य खबरे