Breaking News

मोदी और उद्धव महाराष्ट्र में एकसाथ मंच करेंगे साझा

07 Apr, 2019 1241

संवाददाता/in24 न्यूज़.    
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे अपनी पार्टियों के गठबंधन के बाद पहली बार मंगलवार को एक रैली में मंच साझा करेंगे। भाजपा प्रवक्ता केशव उपाध्याय के अनुसार दोनों नेता लातूर और उस्मानाबाद से गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में लातूर के औसा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इन जिलों में मतदान 18 अप्रैल को होगा।  मोदी और ठाकरे ने अरब सागर के तट पर छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक के लिए आधारशिला रखने के एक कार्यक्रम में दिसंबर 2016 में मुंबई में आखिरी बार मंच साझा किया था। 

अन्य खबरे