Breaking News

मोदी का पीएम बनना ईश्वर की योजना है : शिवसेना

31 May, 2019 1194

संवाददाता/in24 न्यूज़. 
शिवसेना ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ में कहा है कि मोदी का पुनः पीएम बनना ईश्वर की योजना के तहत हुआ है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिली भारी जीत के बाद शिवसेना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते नहीं थक रही है. हाल ही में उन्होंने मुखपत्र सामना में पीएम मोदी को देश के प्रधानमंत्री के तौर पर चुने जाने को ईश्वर की योजना बताया है. शिवसेना का कहना है कि पीएम मोदी का शपथ समारोह देश को मजबूती की और ले जाने वाला साबित होगा. इसी के साथ पार्टी ने पीएम मोदी की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा है कि पहले पीएम मोदी प्रधानसेवक और चौकीदार थे, लेकिन अब वो अभिभावक भी हैं. शिवसेना ने कहा कि जीत के बाद पीएम मोदी ने विपक्ष के खिलाफ एक शब्द नहीं कहा, इस पर गौर किया जाना चाहिए. पीएम मोदी की कार्यशैली से साफ हो गया है कि ये नई सरकार मानवता और संयम की भावना के साथ काम करेगी.

अन्य खबरे