Breaking News

विनायक राऊत बने शिवसेना के संसदीय दल नेता

17 Jun, 2019 1327
संवाददाता/in24 न्यूज़.   

लोकसभा में शिवसेना ने विनायक राऊत को संसदीय दल का नेता चुना है. गौरतलब है कि शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को विनायक राउत  को लोकसभा में शिवसेना के संसदीय दल का नेता नियुक्त कर दिया. 65वर्षीय विनायक राऊत तटीय दक्षिण कोंकण क्षेत्र में रत्नागिरि-सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं. एक आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, उद्धव ठाकरे ने राउत के नाम की अनुशंसा कर संसदीय मामलों के मंत्री को पत्र लिखा है. वरिष्ठ नेता राउत लगभग पांच दशकों से शिवसेना में हैं. वे सबसे पहले 1985 में ब्रह्नमुंबई नगर निगम चुनावों में नगरसेवक चुने गए थे, और इसके बाद 1999 में विले पार्ले विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे. 

अन्य खबरे