Breaking News

सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल बने एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष

10 Jun, 2023 967

संवाददाता/in24 न्यूज़.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने सुप्रिया सुले (Supriya Sule) और प्रफुल्ल पटेल (Praful Patel) को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। गौरतलब है कि हाल ही में शरद पवार (Sharad Pawar) ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की बात की थी। इसके बाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया था। बाद में कार्यकर्ताओं की नाराजगी और नेताओं के मनाने के बाद उन्होंने शरद पवार को अपना निर्णय वापस लेना पड़ा था। बता दें कि आज एनसीपी का स्थापना दिवस (Foundation day) है। पार्टी सुप्रीमो शरद पवार ने कहा कि एनसीपी को मजबूत करने के लिए हम सब लोगों को काम करना पड़ेगा। प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को वर्किंग कमेटी का प्रेसिडेंट बनाने का निर्णय लिया जा रहा है। सुप्रिया सुले को हरियाणा और पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि एनसीपी का पूरा ध्यान अब चुनाव पर है।

अन्य खबरे