कांग्रेस का ऑडियो बीजेपी ने किया जारी : कांग्रेस सत्ता में आई तो हटेगा 370

 12 Jun 2021  529

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सियासत में स्वार्थ इतना प्रबल हो जाता है कि नियम कानून भी कुछ मायने नहीं रखते! जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। जिसका खुलासा कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के क्लब हाउस का सनसनीखेज ऑडियो सामने आने से हुआ है। खबरों के मुताबिक, जो ऑडियो सामने आया है उसे भारतीय जनता पार्टी ने जारी किया है। ऑडियो में दिग्विजय सिंह कश्मीर से आर्टिकल 370 लागू करने की बात कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, ऑडियो में दिग्विजय सिंह के द्वारा कहा गया है कि यदि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो वह जम्मू-कश्मीर में 370 हटाने के फैसले पर विचार करेंगे। बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह के क्लब हाउस चैट में पाकिस्तानी रिपोर्टर शाहजेब भी मौजूद था। दिग्विजय सिंह का क्लब हाउस ऑडियो 12 मई का बताया जा रहा है। जब उन्होंने पाकिस्तानी रिपोर्टर्स के सामने कहा कि कांग्रेस 370 हटाने के फैसले पर विचार करेगी। खबर के मुताबिक क्लब हाउस चैट में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब उन्होंने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाया तो वहां लोकतंत्र नहीं था। वहां इंसानियत भी नहीं थी क्योंकि उन्होंने सभी को जेल में बंद कर दिया था। इसके अलावा यह भी कहा गया कि कश्मीरियत  वहां के सेक्युलरिज्म का अहम हिस्सा है। क्योंकि, मुस्लिम बहुल राज्य का राजा हिंदू था। दोनों साथ मिलकर काम करते थे। यहां तक कि कश्मीर में कश्मीरी पंडितों को सरकारी नौकरी में आरक्षण दिया गया था। ऐसे में आर्टिकल 370 को हटाने का निर्णय बेहद दुखद था और कांग्रेस जब सत्ता में आएगी तो 370 को हटाने के फैसले पर पुनः विचार करेगी। अब देखना होगा कि इस पूरे विवाद पर बाकी राजनीतिक दलों की क्या प्रतिक्रिया आती है!