सोनिया गांधी का 74वां जन्मदिन आज

 09 Dec 2020  484

संवाददाता/in24 न्यूज़।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बहू और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी का आज  74वां जन्मदिन है. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पहले ही घोषणा कर दी है कि किसान आंदोलन के कारण देश में बनी स्थिति को देखते हुए वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। सोनिया गांधी की तबीयत भी ठीक नहीं होने के कारण वह दिल्ली से बाहर आराम कर रही हैं। यही वजह है कि अब वह एक्टिव पॉलिटिक्स से दूरी बना चुकी हैं।  सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 को इटली में हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से शादी के बाद वह भारत में आ गईं। राजीव गांधी के साथ शादी होने के 17 साल बाद उन्होंने 1983 में भारतीय नागरिकता स्वीकार की थी। सोनिया गांधी के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज है। कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल पार्टी के इतिहास में सबसे लंबा है। साल 2004 में यूपीए के सत्ता में आने पर सोनिया देश की प्रधानमंत्री भी बन सकती थीं, लेकिन उन्होंने मनमोहन सिंह का नाम आगे बढ़ाकर सभी को चौंका दिया था। मनमोहन सिंह ने बतौर प्रधानमंत्री दो कार्यकाल पूरा किया। इसमें भी सोनिया गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। वह फोर्ब्स की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में कई बार शामिल हो चुकी हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी अपनी मां इंदिरा गांधी के लाडले थे। इसलिए इंदिरा उनकी कोई बात नहीं टालती थी। ऐसा ही कुछ राजीव गांधी की शादी के फैसले को लेकर देखने को मिला था। इंदिरा राजीव गांधी की शादी सोनिया से बिल्कुल करना नहीं चाहती थी। राजनीति में प्रभावशाली गांधी-नेहरू परिवार और फिल्मी दुनिया के दिग्गज कपूर परिवार की करीबी जगजाहिर है, मगर यह कम ही लोगों को पता होगा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अपने बड़े बेटे राजीव गांधी की शादी जानेमाने अभिनेता दिवंगत राज कपूर की बेटी से कराना चाहती थीं। पत्रकार रशीद किदवई ने अपनी किताब ‘नेता अभिनेता: बॉलीवुड स्टार पॉवर इन इंडियन पॉलिटिक्स' में लिखा है कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और दिग्गज अभिनेता रहे पृथ्वीराज कपूर के बीच गहरी दोस्ती थी और इंदिरा के मन में भी कपूर परिवार के लिए बहुत आदर एवं सम्मान था।किताब के मुताबिक, इंदिरा चाहती थीं कि दोनों परिवारों के बीच का रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़े और इसलिए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शादी राज कपूर की बड़ी बेटी ऋतु से कराने की सोची। अपनी किताब में रशीद लिखते हैं कि ऐसा नहीं है कि इंदिरा गांधी को बॉलीवुड से जुड़ी बहू की तलाश थी या स्टार जैसी चीज से उन्हें कोई लगाव था, उनके दिल में कपूर परिवार के लिए सम्मान और आदर था। हालांकि, राज कपूर की बेटी से राजीव गांधी की शादी कराने की इंदिरा गांधी की चाहत पूरी नहीं हो पाई। राजीव जब पढ़ाई के सिलसिले में ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी गए तो वहां उनकी मुलाकात सोनिया मायनो (अब सोनिया गांधी) से हुई, दोनों में प्यार हुआ और फिर उन्होंने 1968 में शादी कर ली। सोनिया के बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी कांग्रेस से जुड़कर देश की सेवा में लगे हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र  सोनिया को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं.