आईपीएल में रोहित शर्मा पर बैन का ख़तरा
संवाददाता/in24 न्यूज़.
मुंबई इंडियंस ने अबतक पूरे आईपीएल में निराशाजनक प्रदर्शन किया है और इसके लिए कप्तान रिहित शर्मा को ही ज़िम्मेदार माना जा रहा है। एक के बाद एक हार ने जहां टीम की राह आगे जाने के लिए मुश्किल कर दी है वहीं दूसरी तरफ स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माने भी हो रहे है। बीते दिन पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में भी मुंबई इंडियंस को स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगा। इस बारे के सीजन में मुंबई इंडियंस की तरफ से ऐसा दूसरी बार हुआ है। ऐसे में अगर मुंबई इंडियंस इस सीजन में तीसरी बार यह गलती दोहराती है तो जुर्माने के साथ-साथ कप्तान रोहित शर्मा पर एक मैच का बैन भी लग सकता है। स्लो ओवर रेट के नियमों के मुताबिक़ पहली बार गलती करने पर कप्तान पर 12 लाख रुपए, दूसरी बार गलती करने पर कप्तान समेत प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ियों को दंड भरना होता है। वहीं टीम अगर तीसरी बार एक सीजन में यह गलती करती है तो कप्तान पर 30 लाख रुपए के जुर्माने के साथ एक मैच का बैन और प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगाया जाता है। अब देखना होगा कि रोहित इस खतरे से कैसे बचते हैं!