Breaking News

आईपीएल से बाहर हुई लखनऊ सुपरजायंट्स

25 May, 2023 1536

संवाददाता/in24 न्यूज़.
मुंबई इंडियंस से करारी हार के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Supergiants) आईपीएल (IPL) से बाहर हो गई है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग-2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स को 81 रन से हराया। इस जीत के साथ रोहित शर्मा की टीम क्वालिफायर-2 में पहुंच गई है। क्वालिफायर-2 में मुंबई का मुकाबला 26 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस से होगा। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में लखनऊ 16.3 ओवर में 101 रन पर ऑलआउट हो गई। बता दें कि लखनऊ के लिए आईपीएल से बाहर होना बड़ा झटका है।

अन्य खबरे