Breaking News

आम जनता को झेलनी पड़ रही है महंगाई की मार, अमूल ने फिर बढ़ाए दूध के दाम

03 Feb, 2023 818

साक्षीशर्मा\IN24NEWS 

1 फरवरी को जहाँ बजट जारी किया गया तो उसके तुरंत बाद ही उसका असर दिखने लगा है और अब महंगाई की मार आम जनता को झेलनी पड़ रही है। जनता को अब मुलभुत आश्यकताओं के लिए भी ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। आज से यानी 3 फ़रवरी से अब अमूल दूध के कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। अमूल ने बयान जारी कर इसकी जानकरी दी है। अमूल द्वारा जारी बयान में कहा गया है की दूध के दाम 3 रूपए प्रति लीटर बढ़ा दिए गए है। दूध के बढे हुए दाम 3 फ़रवरी से लागू किये गए है। 
जिसके अनुसार, अब आधा लीटर अमूल दूध की कीमत 27 रूपए होगी और 1 लीटर अमूल दूध के लिए 54 रूपए चुकाने होंगे। अमूल के और दूध जैसे अमूल गोल्ड के आधा लीटर दूध के लिए 33 रूपए देने होंगे जबकि 1 लीटर अमूल गोल्ड दूध के लिए 66 रूपए देने होंगे। अमूल गाय के दूध की कीमत को भी बढ़ा दिया गया है। अमूल गाय के दूध की कीमत 56 रूपए हो गई है तो वहीँ आधे लीटर दूध के लिए 28 रूपए देंगे होंगे। भैंस का A2 दूध अब 70 रूपए प्रति लीटर मिलेगा।  यह कीमतें सिर्फ मुंबई में ही नहीं गुजरात छोड़कर पुरे देशभर में लागू कर दिया गया है।  आपको बता दे अमूल ने दूध की कीमत पिछले साल ही 2 रूपए प्रति लीटर बढ़ाई थी। इसका कारण दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि बताया गया था। पहले की तुलना अब पशुओं की चारों में 20 % की वृद्धि की गई है और पिछले वर्ष की तुलना में किसानों की कीमतों में 8-9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

अन्य खबरे