Breaking News

कार एक्सीडेंट में घायल हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत

30 Dec, 2022 978

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज सुबह टीम इंडिया के हरफनमौला क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। यह दुर्घटना कार के डिवाइडर से टकराने से हुई, जिसके बाद कार में आग लग गई। उन्हें घायल अवस्था में देहरादून के मैक्स अस्पताल के जाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। हादसे के वक्त ऋषभ पंत की कार बहुत अधिक स्पीड में भी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। डिवाइडर से टकराने के बाद पंत की कार हवा में उड़ गई। एक पोल से टकराने के बाद कार सड़क के दूसरी तरफ जाकर पलटी। डिवाइडर से टक्कर वाली जगह से कार करीब 100-150 मीटर दूर जाकर गिरी। हादसे के बाद कार में आग भी लग गई। गनीमत रही कि पंत समय रहते कार का शीशा तोड़कर बाहर निकलने में कामयाब रहे। अभी उनका इलाज शुरू है।

अन्य खबरे