Breaking News

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार जीती श्रृंखला

07 Jan, 2019 1865

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

टीम इंडिया ने 71 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए आस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट श्रृंखला जीतकर सोमवार को अपने क्रिकेट इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर चौथा और अंतिम टेस्ट मैच खराब मौसम और बारिश के कारण ड्रा छूटा और इस तरह से भारत श्रृंखला 2-1 से अपने नाम करने में सफल रहा। इसके साथ ही उसने बोर्डर गावस्कर ट्राफी भी अपने पास बरकरार रखी। भारत ने 2017 में अपने घरेलू मैदानों पर श्रृंखला 2-1 से जीतकर यह ट्राफी जीती थी। भारत ने स्वतंत्रता मिलने के कुछ दिन बाद पहली बार 1947-48 में लाला अमरनाथ की अगुवाई में आस्ट्रेलिया का दौरा किया था। तब उसका सामना सर डान ब्रैडमैन की अजेय आस्ट्रेलियाई टीम से था। तब से लेकर अब जाकर भारत का श्रृंखला जीतने का इंतजार विराट कोहली की टीम ने खत्म किया। टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत से क्रिक्रेटप्रेमियों में जबरदस्त ख़ुशी की लहर है.   

अन्य खबरे