Breaking News

दबंगों ने किया पीटी उषा की एकेडमी पर कब्जा

05 Feb, 2023 583

संवाददाता/in24 न्यूज़.
दुनिया भर में देश का नाम रौशन करनेवाली उड़नपरी के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय धाविका और सांसद पीटी उषा (P T Usha) की एकेडमी पर अवैध कब्जा हो गया है। पीटी उषा ने बताया कि यह कब्जा दबंगाें ने किया है। उषा ने कहा है कि उनको सांसद बनने के बाद जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है और यह कब्जा भी उसी का एक हिस्सा है। अपनी बात कहते हुए पीटी उषा भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि मामला पानगढ़ पंचायत के संज्ञान में है। लड़कियों की एकेडमी में इस तरह कोई कैसे घुस सकता है। उन्होंने कहा कि वहां ट्रेनिंग करने वाली लड़कियों और अन्य सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए, मुख्यमंत्री को इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए चीजें ठीक करने का प्रयास करना चाहिए। जब से मैं राज्यसभा सांसद बनी हूं, एकेडमी को निशाना बनाया जा रहा है। मैंने इस बारे में पुलिस में शिकायत भी की है। उन्होंने कहा कि मेरे राज्यसभा सांसद बनने के बाद से ‘उषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स’ को निशाना बनाया जा रहा है, मुझ पर निजी हमले हो रहे हैं। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है। बता दें कि 6 जुलाई 2022 को पीटी उषा को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था। केंद्र की भाजपा सरकार ने राज्यसभा में पीट उषा के मनोनयन के लिए उनके नाम की सिफारिश तत्काली राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की थी। पीटी उषा वर्तमान में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष हैं, वह आईओए की पहली महिला प्रसिडेंट हैं। ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में उनकी गिनती एशिया की सर्वोच्च महिला एथलीटों में होती है। पीटी उषा ने अपने करियर में एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स के अलावा अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की सैकड़ों प्रतिस्पर्धाओं में जीत हासिल की है। अब देखना होगा कि पीटी उषा की समस्या को लेकर क्या तथ्य सामने आता है!

अन्य खबरे