Breaking News

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन गिल हुए टीम से बाहर

20 Dec, 2025 200

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। 15 खिलाड़यों की लिस्ट सामने आने के बाद सबसे बड़ा झटका भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को लगा है। खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल टीम का पार्ट नहीं हैं। टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि  उप-कप्तान अक्षर पटेल को बनाया गया है।15 सदस्यीय टीम में ईशान किशन और रिंकू सिंह भी शामिल हैं।

टेस्ट और वनडे क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल टी20 फॉर्मेट में अपेक्षित प्रभाव नहीं दिखा पाए हैं। गिल लगातारपंद्रहउन्होंने 24.25 के औसत से 291 रन बनाए हैं और एक भी अर्धशतक नहीं बनाया है।

गिल को टी20 टीम में लगातार मौके दिए गए। हालांकि, इन मौकों का फायदा न उठा पाने के कारण चयन समिति ने उन्हें विश्व कप जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों से बाहर रखने का फैसला किया। गिल की जगह अक्षर पटेल को फिर से उप-कप्तान नियुक्त किया गया है।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम इस प्रकार है --- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल उपकप्तान, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन विकेटकीपर, कुलदीप यादव, वरुण  वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, हर्षित राणा और ईशान किशन विकेटकीपर के तौर पर शामिल है। भारत वर्ल्ड कप से पहले 21 जनवरी से कीवी टीम के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद सात फ़रवरी से टी-20 विश्वकप खेला जाएगा। 
 

अन्य खबरे