Breaking News

किम जोंग ने उत्तर कोरिया में सुसाइड पर लगाया बैन

13 Jun, 2023 591

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आत्महत्या के मुद्दे पर उत्तर कोरिया (North Korea)  के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने एक नया सीक्रेट ऑर्डर दिया है। इसमें उन्होंने आत्महत्या पर बैन लगाने का आदेश दिया है। किम ने आत्महत्या पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया, क्योंकि आंकड़े बेतहाशा बढ़ रहे थे। हालांकि इसको लेकर सटीक आंकड़े सामने नहीं आए, कहा जा रहा है कि प्योंगयांग के डाटा को छिपाया जा रहा है, लेकिन दक्षिण कोरियाई खुफिया विभाग ने मई में अनुमान लगाया था कि उत्तर कोरिया में पिछले वर्ष की तुलना में आत्महत्याओं में लगभग 40 फीसदी की वृद्धि हुई है। निर्देश में किम ने आत्महत्या को समाजवाद के खिलाफ देशद्रोह का कार्य बताया है। इसके साथ ही आदेश में कहा गया है कि स्थानीय सरकारी अधिकारियों को अपने अधिकार क्षेत्र में लोगों को खुद को मारने से रोकने में विफल रहने के लिए संयुक्त रूप से जवाबदेह ठहराया जाएगा। ऐसे में यह देखना होगा कि आत्महत्या के मुद्दे को लेकर इस प्रतिबंध से कितनी जागरुकता आती है!

अन्य खबरे