Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

पाकिस्तान की एक और मंत्री ने दी भारत को गीदड़भभकी

18 Dec, 2022 809

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आतंक को बढ़ावा देनेवाले पाकिस्तान (Pakistan) ने एक बार फिर बेतुका बयान  दिया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी का विरोध अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि पाकिस्तान की एक और मंत्री शाजिया मर्री (shazia marri) ने गीदड़भभकी दी है। उन्होंने मोदी सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि भारत भूले नहीं कि पाकिस्तान एक परमाणु शक्ति है, अगर हमें थप्पड़ पड़ा तो पाकिस्तान उसका जवाब थप्पड़ से ही देगा। पाकिस्तान जवाब देना जानता है। पाकिस्तान वह मुल्क नहीं जो एक गाल पर थप्पड़ पड़ने पर दूसरे गाल आगे कर दे। उन्होंने कहा कि हम भारत के खिलाफ कोई शिकायत नहीं कर रहे हैं बल्कि हिंदुस्तान में जो मौजूदा नरेंद्र मोदी की सरकार है उसके खिलाफ हमारी शिकायत है। उन्होंने कहा कि आप बार-बार पाकिस्तान के खिलाफ इल्जाम लगाते रहेंगे और पाकिस्तान चुपचाप सुनता रहेगा तो ऐसा नहीं होने वाला। शाजिया ने मोदी सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि सुधर जाओ, बिलावल भुट्टो के पुतले जलाने की धमकी दे रहे हो, जबकि तुम्हारे तो खुद के पुतले हिंदुस्तान में जल रहे हैं। बता दें कि पाकिस्तान की छवि पूरी दुनिया में कंगाल देश के तौर पर है, मगर भारत को गीदड़भभकी ने के चक्कर में यह अपनी औकात भूल चुका है।  

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.