आर्मी चीफ वकार-उज-जमान बांग्लादेश में बनाएंगे अंतरिम सरकार

 05 Aug 2024  320

शेख हसीना ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे चुकी है। देश छोड़ कर वह भारत पहुंची हैं। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी राजधानी ढाका में उनके आवास में घुस चुके हैं और उत्पात मचा रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि बांग्लादेश की कमान किसके हाथ में होगी? इसको लेकर बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-ज़मान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बांग्लादेश में एक अंतरिम सरकार बनाई जाएगी। शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेश के छात्र पिछले महीने से ही आंदोलन कर रहे थे। यह आंदोलन काफ़ी हिंसक हो गया था, जिसमें अब तक क़रीब 300 लोगों की मौत हो चुकी है। हसीना साल 2009 से बांग्लादेश की प्रधानमंत्री थीं।

इसी साल 23 जून को वकार-उज-जमान को देश के सेना प्रमुख पद की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने जनरल एस. एम. सैफुद्दीन की जगह ली थी। 1985 में इन्फैंट्री कॉर्प्स के अफसर के रूप में नियुक्त हुए जमान अब सीजीएस (चीफ ऑफ जनरल स्टाफ) हैं। सेना प्रमुख ने कहा कि हम देश में शांति वापस लाएंगे। नागरिकों से हिंसा रोकने का अनुरोध करते हैं। पिछले कुछ सप्ताहों में हुई सभी हत्याओं की जांच करेंगे। सेना प्रमुख ने आगे कहा कि सेना ने सारी जिम्मेदारी ले ली हैं। सभी हत्याओं का मुकदमा होगा। 

वकार उज जमान ने छह महीने से अधिक समय तक चीफ ऑफ़ जनरल स्टाफ़ के रूप में काम किया है। इसमें उन्होंने सैन्य अभियानों और खुफिया जानकारी, संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में बांग्लादेश की भूमिका और बजट की देखरेख की। अपने साढ़े तीन दशक के करियर में, उन्होंने शेख हसीना के साथ मिलकर काम किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय के तहत सशस्त्र बल प्रभाग में प्रमुख स्टाफ़ अधिकारी के रूप में भी किया है।