टाटा ग्रुप का छंटनी का इरादा नहीं, नए लोगों की भी होगी भर्ती

 20 Feb 2023  613

संवाददाता/ in24 न्यूज़ 

 

          एक ओर जहाँ दुनियाभर की आईटी कंपनियां अपने कर्मचारियों को जॉब से निकाल रही हैं तो वहीँ दूसरी ओर भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक टाटा कंसल्टंसी सर्विस ने भारत के कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। टीसीएस कंपनी के वाईस एग्जीक्यूटिव मिलिंद लक्कड़ ने जानकारी देते हुए कहा कि, टीसीएस ने अब तक कर्मचारियों की छंटनी का कोई भी निर्णय नहीं लिया है और टीसीएस का कर्मचारियों को निकालने का कोई इरादा नहीं है। मिलिंद ने आगे कहा कि टीसीएस में हम प्रतिभाओं को लंबे करियर के लिए तैयार करते हैं। साथ ही टीसीएस ऐसे कर्मचारियों को भी जॉब पर लेने की बात कही है जो लोग दूसरे कंपनी की छंटनी के दौरान अपना जॉब गवां चुके है। मिलिंद का कहना है कि टीसीएस कंपनी स्टार्टअप की नौकरी गंवा चुके कर्मचारियों को भी भर्ती करने को तैयार है। उन्होंने कहा की हम छंटनी पर नहीं बल्कि प्रतिभा पर विश्वास रखते है और प्रतिभाशाली लोगों को आगे बढ़ाते हैं। 

          आपको बता दे, टीसीएस का यह बयान उस समय आया है, जब दुनियाभर की आईटी कंपनियां या फिर बड़ी कंपनियां अपने कर्मचारियों को जॉब से बाहर का रास्ता दिखा रही है। अमेज़ॉन, इंफोसिस, गूगल, जैसी बड़ी नामचीन कंपनियों ने अपने सैकड़ों कर्मचारियों को कंपनी से बाहर निकाल दिया है, क्योंकि अभी उनको इतने ज़्यादा कर्मचारियों की ज़रूरत नहीं है।