शादी के चंद घंटों बाद नवेली दुल्हन बनी विधवा

 01 Mar 2024  259

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
शादी की सारी ख़ुशी चंद घंटों बाद तब मातम में बदल गई जब बदायूं के इस्लामनगर में नवेली दुल्हन प्रियंका का सुहाग छिन गया। उसके पति की घर आते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बिसौली में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सात फेरे लेकर घर लौट रहे दूल्हे की बाइक अनियंत्रित होकर आलू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। भयावह हादसे में दूल्हे के शरीर के दो टुकड़े हो गए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठी दूल्हे की मां भी घायल हो गई। हादसा बिसौली में बुधवार पुलिस चौकी के नजदीक हुआ। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के चांदपुर निठाया निवासी जितेंद्र (25) की शादी गुरुवार को बिसौली के मदनलाल इंटर कॉलेज में हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुई जितेंद्र ने जलालपुर गांव की युवती के साथ सात फेरे लिए थे। शादी होने के बाद जितेंद्र अनारदेई को बाइक से लेकर घर जा रहा था। वहीं, दुल्हन भी दूसरी बाइक से अपने घर के लिए जा रही थी। इसी दौरान बिसौली में इस्लामनगर- कुठौली मार्ग पर जितेंद्र की बाइक अनियंत्रित हो गई और वहां से गुजर रहे आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। इससे जितेंद्र भी बाइक समेत ट्रैक्टर-ट्रॉली के हिच वाले हिस्से में फंस गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवक की मां अनारदेई घायल हो गई। सबसे दुखद बात यह हुई कि प्रियंका विवाह बंधन में बंधने के बाद ही विधवा हो गई। ऐसे में उसका दुःख समझा जा सकता है!