Breaking News

ईस्ट देव के खिलाफ विवादित टिप्पणी के बाद उल्हासनगर में सिंधी समुदाय नाराज

24 Dec, 2021 642

संवाददाता/in24 न्यूज़

 

 

ठाणे (thane) जिले के अंतर्गत आने वाले उल्हासनगर (ullhasnagar) शहर में सिंधी समुदाय के ईस्ट देव साईं झूलेलाल के सत्संग लेकर अमृतवेला ट्रस्ट के प्रमुख द्वारा विवादित टिप्पणी कर दी गयी, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया. इस मामले को लेकर सिंधी समाज आक्रोशित हो उठा है. नाराज सिंधी समुदाय के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस उपायुक्त प्रशांत मोहिते से मुलाकात की. इस दौरान संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए सिंधी समुदाय के लोगों ने डीसीपी को एक ज्ञापन भी सौंपा।

 

आपको बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमे अमृतवेला ट्रस्ट के अध्यक्ष गुरुदीप सिंह उर्फ़ रिंकू भाई द्वारा झूलेलाल की पूजा को लेकर विवादित टिप्पणी की गई थी. वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद सिंधी समुदाय में नाराजगी व्याप्त हो गई. जिसके बाद सिंधी समुदाय के लोगों ने बीजेपी नगरसेवक महेश सुखरमानी ने नेतृत्व में परिमंडल चार के पुलिस उपायुक्त प्रशांत मोहिते से मुलाकात कर इस मामले में करवाई करने के लिए लिखित शिकायत दी.

अन्य खबरे