Breaking News

पिता ने डांटा तो नाराज बेटे ने कर दी उनकी हत्या !

02 Jul, 2023 848
शुभम मिश्रा, in24न्यूज/ मुंबई 
 
 
आर्थिक राजधानी मुंबई के अंधेरी इलाके से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी कि, उसके पिता ने उसे किसी बात पर डांट दिया था. पुलिस के मुताबिक युवक ने लोहे की छड़ से अपने पिता पर हमला कर दिया था, जिसमे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए थे, और इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई. वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अंधेरी पुलिस ने कथित आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. 24 वर्षीय युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.पुलिस के मुताबिक युवक के पिता बॉलीवुड के किसी अभिनेता के यहां ड्राइवर का काम करते थे. जबकि आरोपी युवक कोई काम धंधा नहीं कर रहा था. पुलिस अधिकारी के मुताबिक 53 साल के मृतक अपने बेटे की लापरवाही से परेशान थे, और काम धाम करने को लेकर डांट दिया था. वहीं पिता की डांट से नाराज होकर कथित युवक ने उनकी हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.  

अन्य खबरे