Breaking News

बीवी को जुए में हार बैठा पति, हो गया गैंगरेप

14 Dec, 2020 743

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कलयुग में ऐसी-ऐसी घटनाएं सामने अति हैं जिससे पौराणिक काल की याद आने लगती है. बिहार के भागलपुर में दिल दहलाने वाली जघन्य वारदात हुई। यहां रिश्तों को तार तार करते हुए पति ने पत्नी को जुए में दांव पर लगा दिया। पत्नी को हारने के बाद पति ने किनारा कर लिया और बाकी जुआरियों ने मासूम महिला के साथ गैंगरेप किया। किसी जमाने में कृष्ण ने जुए में हारी द्रौपदी की लाज बचाई थी। यहां तो लुटी लाज के बाद पीड़िता को जान के भी लाले पड़ गए। घटना से आहत महिला ने जब पति और बाकी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी, तो नाराज पति ने महिला के ऊपर तेजाब डाल दिया। घटना में महिला बुरी तरह से झुलस गईं। मामला भागलपुर जिले के मोजाहिदपुर थाना इलाके के हसनगंज मोहल्ले का है। ये जघन्य वारदात 2 नवम्बर की बताई जाती है जिसका खुलासा अब जाकर हुआ। पीड़िता को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरिंदगी की हद को बर्दाश्त करने वाली पीड़िता अब पति को सजा दिलवाना चाहती है। फिलहाल उसकी देखभाल मायके वाले कर रहे हैं। महिला की मदद के लिए कुछ सामाजिक कार्यकर्ता भी सामने आए हैं। एसएसपी ने घटना को लेकर सख्त धाराओं के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया है। मोजाहिदपुर थाना में पीड़िता की ओर से घटना को लेकर लिखित आवेदन दिया गया है। आवेदन के मुताबिक महिला की शादी मोजाहिदपुर के हसनगंज में दस साल पहले हुई थी। कोई संतान न होने के कारण उसे बांझ बताकर पहले भी प्रताड़ित किया जाता था। पति शराबी और जुआरी था और इसी कड़ी में उसने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिला के मुताबिक पांच-छह लोगों ने उनके साथ दुष्कर्म किया। जिसको लेकर वो अक्सर पति से झगड़ा करती थी। एक दिन नाराज पति ने उसके ऊपर तेजाब डाल दिया। हैरानी इस बात की कि महिला की पति ने तेजाब से जली हालत में सुध भी नहीं ली। किसी तरह वो पति के चंगुल से बचकर अपने मायके जिच्छो पहुंची। आखिरकार मायके वालों ने ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका पुलिस की ओर से बयान लिया गया और केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। कलयुग में जब पति ही दुश्मन बन जाए तो ज़माने को क्या खा जाए!

अन्य खबरे