Breaking News

मां ने अपने ही 5 महीने के बेटे को उतारा मौत के घाट

28 Dec, 2021 683
संवाददाता/ in24 न्यूज़
 
भिवंडी (bhivandi) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. खबर के मुताबिक पुलिस ने एक कलयुगी महिला को गिरफ्तार किया है जिसने अपने ही मात्र 5 महीने के बेटे की जान ले ली. इस नराधम महिला का नाम शांताबाई चव्हाण है. यही नहीं इस शातिर महिला ने अपनी इस करतूत को छुपाने के लिए अपने बेटे के अगवा होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की जांच में सारी सच्चाई सामने आ गयी और इस महिला को जेल की सलाखों के पीछे धकेल दिया गया.
 
इस बारे में बताते हुए पश्चिमी प्रादेशिक विभाग के अपर पुलिस आयुक्त अनिल कुंभारे ने बताया कि भिवंडी के शांति नगर इलाके में रहने वाली आरोपी महिला शांताबाई चव्हाण 24 दिसंबर को पुलिस स्टेशन पहुंची और अपने 5 महीने के बच्चे के गायब होने की शिकायत की. बच्चा चोरी होने की शिकायत पर पुलिस ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज किया और अपनी जांच शुरू की. अगले दिन पुलिस को शांति नगर इलाके में ही एक बच्चे की डेड बॉडी मिलने की खबर मिली, जिसके बाद तो पुलिस भी सकते में आ गयी.
 
अब पुलिस (police) ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए स्थानीय लोगों से पूछताछ करना शुरू किया। इस पूछताछ में पुलिस के शक की सुई बच्चे की मां यानी शांताबाई चव्हाण की तरफ घूम गयी.. जब पुलिस ने शांताबाई से पूछताछ की तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकी, और जब पुलिस कड़ा रुख अख्तयार किया तो महिला ने सारी सच्चाई उगल दी. कुम्भारे के मुताबिक 5 दिन का यह बच्चा खांसी सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित था, जिसके बाद बच्चे की मां ने बच्चे को खांसी के सिरप का ओवर डोज दिया और उसे पानी भरे ड्रम में डूबा कर मार डाला। हालाँकि महिला ने ऐसा क्यों किया अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस इस महिला से आगे की पूछताछ में जुटी हुई है.

अन्य खबरे