Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

चंद्रमा के क्रेटर को इसरो ने दिया विक्रम साराभाई का नाम

15 Aug, 2020 1734

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
तकनीकी क्रांति के दौर में चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की तस्वीरें कैद की हैं और उसके एक क्रेटर का नाम भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया है। एक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि साराभाई का जन्म शताब्दी वर्ष 12 अगस्त को पूरा हुआ और यह वैज्ञानिक को श्रद्धांजलि है। सिंह ने कहा कि इसरो की हालिया उपलब्धियां साराभाई की दूरदृष्टि को साकार कर रही हैं। इसरो ने भारत को दुनिया के अग्रिम पंक्ति के देशों में खड़ा कर दिया है। अंतरिक्ष विभाग, प्रधानमंत्री कार्यालय के अधीन आता है। बयान में सिंह के हवाले से कहा गया, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यह घोषणा करके विशेष तरीके से उन्हें श्रद्धांजलि दी है कि चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने चंद्रमा पर साराभाई क्रेटर की तस्वीर कैद की हैं। साराभाई क्रेटर उस क्रेटर से पूर्व में करीब 250 से 300 किलोमीटर दूर है जहां अपोलो 17 और लूना 21 मिशन उतरे थे। बयान में बताया गया कि साराभाई क्रेटर की खींची गयी 3डी तस्वीर दिखाती है कि यह उठे हुए किनारे से करीब 1.7 किलोमीटर गहरा है और क्रेटर की दीवारों का झुकाव 25 से 35 अंश है। इन खोजों से अंतरिक्ष विज्ञानियों की लावा से भरे चंद्रमा के क्षेत्र पर प्रक्रियाओं के बारे में और समझ बढ़ेगी। बहरहाल इसरो ने जिस तरह चंद्रमा के इस एक क्रेटर को विक्रम साराभाई का नाम दिया है, उसकी प्रशंसा होनी ही चाहिए।  

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.